Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Cigar, wine and Bal Thakare
टॉप न्यूज़

Cigar, wine and Bal Thakare

bal
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे शराब पीने के आदी थे। वे हर रोज तीन गिलास वाइन पीते थे। यह खुलासा ठाकरे के फैमिली डॉक्टर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में किया है। बाल ठाकरे की वसीयत को लेकर उनके दोनों बेटों-उद्धव और जयदेव के बीच विवाद चल रहा है। जयदेव की ओर से दावा किया गया है कि जब बाल ठाकरे ने वसीयत पर दस्तखत किए थे, तब उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। लेकिन जयदेव के दावे को ठाकरे परिवार के डॉक्टर ने अदालत में खारिज कर दिया।
बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस गौतम पटेल की बेंच के सामने बतौर गवाह पेश हुए डॉक्टर ने कहा कि शिवसेना के पूर्व प्रमुख ने जब वसीयत पर हस्ताक्षर किए थे, तब उनकी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक थी।
जब डॉक्टर से यह पूछा गया कि पब्लिक मीटिंग के दौरान बाल ठाकरे के साथ वे क्यों रहते थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि बाल ठाकरे ऐसा चाहते थे। लेकिन कोर्ट ने कहा कि वे अपना जवाब मेडिकल नजरिए से दें। इस पर डॉक्टर ने कहा कि वे बाल ठाकरे के साथ इसलिए रहते थे क्योंकि कभी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन सकती थी।
ठाकरे के फैमिली डॉक्टर से जयदेव के वकील ने भी कई सवाल पूछे। जयदेव के वकील ने पूछा, ‘क्या यह सही है कि जब बाल ठाकरे ने वसीयत पर दस्तखत किए तो उनकी दिमागी हालत और याददाश्त ठीक नहीं थी?’ इस पर डॉक्टर ने कहा, ‘यह गलत है। मैं इससे असहमत हूं।’ जब डॉक्टर से यह पूछा गया कि उनके उद्धव से कैसे रिश्ते हैं तो डॉक्टर ने जवाब दिया, ‘मधुर और परिवार की तरह।’
डॉक्टर ने कोर्ट को यह भी बताया कि वे बाल ठाकरे की सेहत को लेकर पूरे ठाकरे परिवार से चर्चा करते थे। डॉक्टर के मुताबिक, ‘राज और जयदेव ठाकरे भी बाल ठाकरे की सेहत के बारे में पूछते रहते थे। लेकिन बाल ठाकरे की सेहत को लेकर हर रोज उनकी खुद बाल और उद्धव ठाकरे से बात होती थी।’ बाल ठाकरे का 17 नवंबर, 2012 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: The daytime temperature in Agra reached 30 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Firing took place at Chacha Dhaba, Shahganj in Agra after a fight between two customers. Two arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: DM inspected Kailash Temple on the occasion of Mahashivratri….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में रहेगी भीड़. डीएम ने कैलाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shopkeepers from Raja Ki Mandi Labhchand Market met with the DM and requested protection…#agranews

आगरालीक्स…रोजी रोटी चली गई तो कहां जाएंगे साब, डीएम से मिले राजा...

error: Content is protected !!