Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म गलत को तो अभी कर लेता है; सही को कल पर टाल देता है
अध्यात्म

गलत को तो अभी कर लेता है; सही को कल पर टाल देता है

140

osho
मैंने सुना, मुल्ला नसरुद्दीन की दुकान में अड़चन थी, दफ्तर में कठिनाई थी। किसी मनोवैज्ञानिक से उसने पूछा कि क्या करूं, कोई काम ही नहीं करता! तो उसने कहाः तुम यह तख्ती टांग दो अपने दफ्तर में ले जाकर :
“काल करै सो आज कर, आज करै सो अब
पल में प्रलय होयगी, बहुरि करोगे कब?’
यह तख्ती टांग दो। इससे ज़रा बोध आएगा।
पांच-सात दिन बाद गया मनोवैज्ञानिक अपनी फीस की तलाश में। मुल्ला को बैठा देखा, सिर पर पट्टी बंधी है, हाथ-पैर पर पलस्तर चढ़ा है। बड़ा उदास। दुकान भी कुछ टूटी-फूटी हालत में। पूछा कि नसरुद्दीन, क्या हुआ? परिणाम नहीं हुआ तख्ती का?
नसरुद्दीन ने कहा : परिणाम हुआ। यह देख रहे हो परिणाम! परिणाम हुआ। वह जो खजानची था मेरा, लेकर भाग गया सब। “काल करै सो आज कर. . .’ वह जो मेरा मैनेजर था टाइपिस्ट को उड़ाकर नदारद हो गया। और वह जो मेरा दरबान था, उसने मेरा सिर खोल दिया। पता चलाने पर पता चला कि दरबान सोचता था कि कब इसका सिर खोल दूं। जब उसने यह तख्ती देखी, उसको बोध आया। उसने सोचा, यह बात तो सच है; कल अगर प्रलय हो गयी तो फिर कब करोगे! तो कर ही लो। जो निबटाना है निबटा ही दो। यही परिणाम हुआ। आपकी सलाह का बड़ा गजब का परिणाम हुआ। दुकान चौपट है। फीस लेने शायद आप आए हैं, हम ही चले चलते हैं आपके घर, क्योंकि अब और कुछ फीस नहीं है।
आदमी ऐसा ही है। गलत को तो अभी कर लेता है; सही को कल पर टाल देता है। चोरी करनी हो तो अभी। क्रोध करना हो तो अभी। जब तुम्हें कोई गाली देता है तो तुम यह नहीं कहते, कल करूंगा क्रोध, सोचूंगा, विचारूंगा, पत्नी-बच्चों से भी सलाह लूंगा, कल करूंगा क्रोध। जब तुम्हें क्रोध करना होता है तब तुम अभी करते हो। किसी की हत्या करनी होती है तो अभी करते हो। और जब तुम्हें जीवन में कुछ शुभ का भाव उठता है, उमंग उठती है–संन्यास लेना, कि ध्यान करना, कि प्रार्थना में उतरना–तो तुम सोचते हो, सोचेंगे। सोचने का मतलब होता है टालोगे। टालने का मतलब होता है हिम्मत नहीं है।
अजहूं चेत गंवार, प्रवचन#२०, ओशो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!