आगरालीक्स…इस माह के 8 दिन में तीसरी बार सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला…लग सकता है अंदाजा-काबू में हो रहा संक्रमण
फरवरी माह में भी कोरोना महामारी आगरा में कंट्रोल होती हुई दिखाई दे रही है. सोमवार को भी सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला. इस माह में यह तीसरी बार है जब सिर्फ पूरे दिन में सिर्फ एक ही संक्रमित मिला हो. आगरा में अब केवल 32 कोरोना संक्रमित मरीजों का ही इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि आगरा में अब तक 10507 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 10303 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. 172 लोगों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है. आगरा में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों की टेस्टिंग भी हो चुकी है.