आगरालीक्स… आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की बडी कार्रवाई, एक्सपायर दवाओं को रीपैक करने की सूचना पर दवा के डिस्ट्रीब्यूटर पर मारा छापा।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम ने सोमवार दोपहर में सत्यम पैलेस, टंकी रोड सिकंदरा पर राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर पर छापा मारा। पहली मंजिल पर राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर का अवैध गोदाम संचालित मिला। गोदाम में बडी मात्रा में दवाएं मिली हैं। एक्सपायर दवाओं को रीपैक कर सप्लाई किए जाने की सूचना पर ड्रग डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है।
अभी तक हुई कार्रवाई
कमला नगर में गोदाम से नारकोटिक्स की अवैध दवाएं जब्त की गईं, नशीली दवाओं के काले कारोबार में जयपुरिया गैंग के सात लोग अरेस्ट किए गए। 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
एसएस स्कूल आफ एजूकेशन, पोइया घाट में टीम ने छापा मारकर डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का जखीरा जब्त किया। अभी जांच चल रही है
गर्भपात किट की करोडों की बिक्री करने पर एके एंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त किया गया