आगरालीक्स .Agra News..आगरा में आपको एक साल पीछे ले चलते हैं, कुछ याद आया, ताली और थाली बजाई थी, जनता कर्फ्यू लग चुका था, फोटो में देखिए, तब और अब।

आगरा सहित देश भर में आज के दिन यानी 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक दिन लोगों से घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा गया। उस समय आगरा में कोरोना के छह केस थे।

जनता कर्फ्यू एक नया शब्द और नए तरह का अनुभव था, लोग घर पर ही रहे। कालोनियों में भी लोग बाहर नहीं निकले। पुलिस गश्त करती रही। शाम होते ही ताली थाली बजाई गई, संदेश दिया गया कि कोरोना की रोकथाम के लिए लोग पाबंदी के लिए तैयार रहें।

इसके साथ ही आगरा सहित कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया, देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा। लॉकडाउन लगाने की सूचना मिलते ही लोग दुकानों की तरफ भागे, दुकानों पर भीड लग गई।

ट्रेनें बंद, घर से बाहर निकलने पर रोक, जगह जगह बैरियर और पुलिस चेकिंग। लॉकडाउन उल्लंघन पर मुकदमा और पुलिस की सख्ती के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकले।

दूध, सब्जी, आटे के साथ ही दवा के लिए प्रशासन स्तर से इंतजाम किए गए। मगर, हालात बेकाबू होने लगे, पुलिस को भी सख्ती करनी पडी। इसके साथ ही कोरोना के केस भी बढने लगे।

एंबुलेंस और पुलिस की गाडी का सायरन सुनते ही लोग घर की तरपफ भागने लगते थे, पुलिस ने भी सख्ती की। बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर डंडे फटकारे, उन्हें हवालात में बंद कर दिया। चालान काटे गए।

बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान काटे गए, उनके पोस्टर के साथ फोटो लिए गए, जिससे दोबारा बाहर ना निकलें।

लोगों ने भी पुलिस को थैंक्यू बोला और पुलिस की सख्ती बढती गई।
