आगरालीक्स… होटल में पहुंचे इंस्पेक्टर ने लडकी की डिमांड की, लडकी नहीं आई तो वेटर के को कमरे में बंद कर कुकर्म किया। इंस्पेक्टर अरेस्ट।
गोरखपुर में शनिवार को महाराजगंज जिले से वीआईपी डयूटी में इंस्पेक्टर विनोद कुमार आए थे, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। वे महाराज गंज में क्राइम ब्रांच में तैनात हैं। इंस्पेक्टर ने गोरखपुर के बाबीना रोड के एक होटल में कमरा लिया। आरोप है कि रात 11 बजे होटल कर्मचारियों से लडकी का इंतजाम करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने मना कर दिया, इस पर इंस्पेक्टर ने हंगामा किया।
वेटर के साथ कुकर्म
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने खाना मंगाने के बहाने वेटर को बुलाया, वेटर को कमरे में बंद कर जबरदस्ती की, वेटर के चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी आ गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया है।