आगरालीक्स…(Agra news 22th April 2021)… आगरा में आधी रात को पहुंची जिंदगी की सांस, डाॅक्टर बोले आक्सीजन होने वाली थी खत्म, कांप रहे थे हाथ पांव।
आगरा के निजी कोविड हास्पिटल में बुधवार को आक्सीजन की कमी हो गई, एक के बाद एक कई हाॅस्पिटल में आक्सीजन की कमी होने के नोटिस चस्पा कर दिए गए। तीमारदारों से कहा गया कि अपने मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाएं, जहां आक्सीजन उपलब्ध हो। इससे तीमारदार परेशान हो गए, वे अस्पतालों के चक्कर लगाने लगे लेकिन किसी भी अस्पताल में उन्हें बेड नहीं मिला। इसके बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने जिन अस्पतालों में आक्सीजन की कमी हो रही थी, उनका निरीक्षण किया।
कुछ घंटे की रह गई आक्सीजन
डीएम प्रभु एन सिंह अमित जग्गी हास्पिटल शहीद नगर पहुंचे, वहां उन्हें बताया गया कि कुछ ही घंटे के लिए आक्सीजन रह गई है, इसके बाद कभी भी आक्सीजन खत्म हो सकती है। इससे मरीजों की जान पर बन आएगी।
रात 1 30 बजे मोदीनगर से पहुंची 10 मेट्रिक टन आक्सीजन
डीएम ने अस्पताल संचालकों को भरोसा दिलाया कि आक्सीजन जल्द पहुंच जाएगी, आक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। अस्पताल संचालक आक्सीजन के आने का इंतजार करने लगे। रात 1 30 बजे मोदीनगर से आगरा 10 मेट्रिक आक्सीजन पहुंची, इसके बाद डाक्टरों ने राहत की सांस ली।
बच गई जान, कांप रहे थे हाथ पांव
आक्सीजन आने के बाद कोविड हास्पिटल संचालाकों ने राहत की सांस ली, कहा कि अब मरीजों की जान बच जाएगी, आक्सीजन खत्म होने का खतरा मंडरा रहा था, इससे हाथ पांव कांपने लगे थे।