आगरालीक्स.. आगरा में कुछ मिनटों में 10 एमएम बारिश के बाद धूप और उमस है, इससे लोग परेशान हैं, जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
आगरा में पिछले चार दिन तक धूप और उमस से लोग परेशान हैं, दिन और रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, लोग पसीने में नहा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।