आगरालीक्स.. आगरा में एक युवक ने शिक्षिका को अपनी पत्नी बताकर सिम बंद करा दी, शिक्षिका ने मोबाइल कंपनी में संपर्क किया, इससे मामला खुल गया, शिक्षिका ने थाने में तहरीर दी है।
आगरा के जगदीशपुरा निवासी शिक्षिका को एक युवक तीन साल से परेशान कर रहा है, युवक की पहले शिक्षिका की मौसी से दोस्ती थी, यह दोस्ती टूट गई। युवक को लगा कि शिक्षिका ने दोस्ती खत्म कराई गई, इसके बाद से वह शिक्षिका को धमकी दे रहा था, उसने मुकदमा दर्ज करा दिया वह जेल भी चला गया, जेल से छूटने के बाद शिक्षिका को परेशान करने लगा है।
मेरी पत्नी का मोबाइल गिर गया है उसे बंद कर दो
शिक्षिका की सिम दो अगस्त को बंद हो गई, शिक्षिका ने मोबाइल कंपनी में संपर्क किया, उसे बताया गया कि फोन आया था, फोन करने वाले ने कहा कि मेरी पत्नी का मोबाइल गिर गया है, यह नंबर है, इसे बंद कर दिया जाए, उससे आधार कार्ड का नंबर भी बताया था जो मोबाइल नंबर से अटैच था। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था वह उसी युवक का निकला, शिक्षिका ने थाना जगदीश पुरा में तहरीर दी है।