आगरालीक्स …आगरा में मां बाप के बीच लडाई में 10 महीने की सौम्या चारपाई से गिर गई, उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
आगरा के गोबर चौकी ताजगंज निवासी सचिन का गुरुवार सुबह पत्नी सीमा से झगडा हो रहा था, चारपाई पर उनकी 10 महीने की बेटी सौम्या सो रही थी। झगडे के दौरान सचिन घर से भागता हुआ बाहर निकला, इसके बाद सीमा ने शोर मचा दिया कि सचिन ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसका शव चारपाई के नीचे पडा था। सीमा के परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्ची के सिर में चोट, गिरने से मौत की आशंका
सौम्या के सिर में चोट है, इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि बच्ची का शव चारपाई के पास पडा हुआ था, उसके सिर में चोट है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा, हो सकता है कि झगडे के दौरान बच्ची चारपाई से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई हो।
तीन साल पहले हुई थी शादी।
ताजगंज के गोबर चौकी निवासी सचिन निजी वाहन चालक है। अप्रैल 2015 में उसकी शादी फतेहाबाद निवासी सीमा के साथ हुई थी। उनकी दस महीने की बच्ची सौम्या थी।