आगरालीक्स.. आगरा के लिए अच्छी खबर, अब नगर निगम की खाडी हर कॉलोनी में पहुंचेगी और घर घर से कूडा उठाया जाएगा। इसके लिए 100 अत्याधुनिक वाहन खरीदे गए हैं, ये गुरुवार को नगर निगम को दिए गए। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन की सुविधा निशुल्क रहेगी।
आगरा में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन में निजी फर्म के फेल होने के बाद नगर निगम ने खुद ही कूडा कलेक्शन का काम शुरू किया है। नगर निगम की गाडियां कॉलोनी में जाएंगी, हर घर से कूडा इकटठा करेंगी। गुरुवार को 30 डुअल बिन हाइड्रोलिक ऑटो टिपर सहित 100 से अधिक छोटे बड़े नए वाहनों को पचकुइंया स्थित आईडीएच कंपाउंड से शहर के सभी वार्डों में भेज दिया। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि सभी वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कराया जाएगा।
चार कलेक्शन सेंटर बनेंगे
नगर निगम के डुअल बिन हाइड्रोलिक ऑटो टिपर और रिक्शा (छह विंस सहित) घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करेंगे। शहर में चार बड़े कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। ये सभी गाड़ियां इन जगहों पर कूड़ा उतारेंगी। यहां से आधुनिक बड़े कंटेनर कूड़ा लेकर लैंडफिल साइट तक पहुंचाएंगे।
गीले और सूखे कूडा के लिए अलग अलग विंस
घर से जो कूड़ा उठेगा, वहीं से उसे पृथक रूप से लिया जाएगा। ऑटो टिपर में पीछे दो पार्टीशन हैं। इसमें हरा रंग के विंस में गीला कूड़ा लिया जाएगा और नीले विंस में सूखा कूड़ा लिया जाएगा। रिकशों में भी अलग-अलग विंस लगे हुए हैं। प्रमुख बाजारों में ड्युअल हैंगिंग विंस लगाए गए हैं। ये हैंगिंग विंस फुटपाथ आदि पर रखे हैं। हरे और नीले रंग के हैंगिंग विंस में स्पष्ट लिखा हुआ है कि गीला और सूखा कूड़ा किसमें डालना है।