आगरालीक्स…(Agra News 17th February 2022) आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, जानें आज कितने केस मिले।
आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2866 सैंपल लिए गए। जबकि गुरुवार को कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। वहीं, कोरोना के 16 मरीज भी ठीक हो गए।
78 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं और 16 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए। अब 78 सक्रिय केस हैं। इनमें से कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
अभी कोरोना संक्रमण नहीं हुआ खत्म
कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे एक्टिव केस कम होने लगे हैं। मगर, अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कोरोना के नए केस मिल रहे हैं, बीते दो दिन में कोरोना के छह छह नए केस मिले थे लेकिन गुरुवार को कोरोना के नए केस बढ़ गए। 24 घंटे में 10 नए केस मिले हैं।