आगरालीक्स …नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के परिसरों पर आयकर का छापा, देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई का एक दिन का टर्नओवर 69 हजार करोड़ है।

चित्रा रामकृष्ण को 2013 में एनएसई का एमडी और सीईओ बनाया गया था, वे 2016 तक एनएसई के एमडी और सीईओ के पद पर रहीं। चित्रा रामकृष्ण सेबी के एक आदेश से चर्चा में आईं थी, इस आदेश में कहा गया था कि चित्रा रामकृष्ण ने हिमालय में रह रहे एक अज्ञात योगी के कहने पर आनंद सुब्रमण्यम को एनएसई का ग्रुप आरेटिंग अधिकारी व प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया था। सेबी के आदेश में यह भी कहा गया था कि चित्रा रामकृष्ण ने योगी के साथ एनएसई की व्यावसायिक योजनाओं, लाभांश परिद्रश्य और वित्तीय परिणामों सहित कुछ आंतरिक जानकारी भी साझा की थी। सेबी ने चित्रा रामकृष्ण पर तीन करोड़ का जुर्माना भी लगाया था।
आयकर विभाग की चल रही कार्रवाई
गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण के मुंबई स्थित परिसरों पर छापा मारा। आयकर विभाग द्वारा एनएसई की पूर्व एमडी और उनके सहयोगियों द्वारा कर चोरी और वित्तीय धांधली के मामले की जांच में कार्रवाई की गई है।