आगरालीक्स… आगरा में एक बडा हादसा हुआ है, सडक पर दौड रही टाटा मैजिक में पलटने के बाद आग लग गई, उसमें 15 सवारी थी, आग की लपटों के बीच से टाटा मैजिक में फंसी सवारियों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
फीरोजाबाद से आगरा आ रही टाटा मैजिक मंगलवार को झरना नाला थाना एत्माउददौला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गाडी में 15 सवारियां थी, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने टाटा मैजिक में फंसी सवारियों को बाहर निकालना शुरू किया, उसी दौरान टाटा मैजिक का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई । आग की लपटों के बीच में फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया, कुछ ही देर में टाटा मैजिक जलकर स्वाह हो गई।