आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन हो रहे हैं, खंदारी परिसर के गेट के बाहर नारेबाजी हो रही है और अंदर जेपी सभागार में नामांकन हो रहा है।
छात्रसंघ चुनाव सत्र 2017 -18 के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और रात को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए 10 अक्टूबर को विवि के जेपी सभागार में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, महामंत्री, पुस्तकालय सचिव सहित 12 पदों के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन होंगे, दोपहर एक बजे के बाद नामांकन के लिए प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।
छात्र संगठनों के लिए वर्चस्व की लडाई
नगर निगम चुनाव से पहले छात्र संघ चुनाव एबीवीपी, सपा छात्र सभा और एनएसयूआई के लिए वर्चस्व की लडाई है, इस बार निर्दलीय पैनल भी उतर रहा है, इससे छात्र संघ चुनाव रौचक होगा।
2016 में निर्दलीय ने मारी बाजी
.डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव शर्मा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयू आई के रजत मलिक विजय घोषित हुए हैं। महासचिव पद पर समाजवादी छात्रसभा की लेखारानी विजयी हुई हैं।
गुरुवार को 2193 वोटों में से 1282 वोट डाले गए। मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव शर्मा (423) ने एनएसयूआइ के प्रत्याशी दुर्गेश कुमार यादव (277) को 146 वोट से हराया। तीसरे स्थान पर सपा छात्र सभा (महानगर इकाई) के पैनल से शिवम दुबे को 230 वोट मिले। अभाविप की रश्मि को सिर्फ 139 वोट मिले, तो सपा छात्र सभा (जिला इकाई) पैनल से राहुल यादव को 142 और निर्दलीय रवि कुमार को 37 वोट मिले। वहीं, अध्यक्ष पद पर 14 मत (नोटा) खाते में गए। कुल 20 वोट निरस्त हुए। वहीं, छात्र संघ चुनाव में पहली बार नोटा का इस्तेमाल किया गया। कुल वोट का 17 फीसद नोटा और 16 फीसद वोट निरस्त हुए।
उपाध्यक्ष रजत मलिक – एनएसयूआइ
महासचिव लेखा रानी – सपा छात्र सभा (महानगर इकाई)
संयुक्त सचिव – चंद्र मोहन सिंह निर्दलीय
पुस्तकालय सचिव – ललित त्यागी सपा छात्र सभा (जिला इकाई )
—-
विजयी संकाय प्रतिनिधि
कला संकाय सुखदेव कुमार, विज्ञान संकाय जितेंद्र कुमार, अभियांत्रिकी संकाय कुलपदीप सोनकर, प्रबंधन संकाय अथर्व त्रिवेदी, ललित कला संकाय शुभम चौधरी, जैव विज्ञान संकाय आशीष यादव, गृह विज्ञान संकाय शिवाली गुप्ता।