आगरालीक्स देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेंस रविवार को आयोजित की जाएगी। आगरा में सुबह और शाम की पाली में 10578 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार सख्ती की गई है, जेईई मेंस के सिटी कॉओर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि छात्र को प्रवेश पत्र
और आईडी प्रूफ के अलावा पेन भी परीक्षार्थियों को साथ लेकर नहीं जाना है।
नोटस से करें रिवीजन, तनाव मुक्त रहें
बलूनी क्लासेज के डॉ ललितेश यादव ने बताया कि जेईई मेंस से पहले छात्र नोटस से रिवीजन करें। वहीं, परीक्षा को लेकर तनाव में ना रहें, पहले जो पढा है उसे रिकॉल करें और कूल माइंड से सवालों के जवाब दें। वैसे भी तनाव लेने से अब कोई फायदा नहीं है, खुद पर भरोसा रखें, जिससे अच्छा स्कॉर कर सकें।
निगेटिव मार्किंग, 100 अंक आने पर जेईई एडवांस
हॉरिजन, पुलिस लाइन के निदेशक जय वर्मा ने बताया कि जेईई मेंस 360 अंक का है, इसमें से 100 अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को जेईई एडवांस देने का मौका मिलेगा। मगर, जेईई मेंस में निगेटिव मार्किंग हैं, ऐसे में जिन सवालों का जवाब आता है, उन्हीं के उत्तर दें। भौतिक विज्ञान में यांत्रिकी, विद्युत चुम्बकत्व, आॅप्टिक्स, रसायन विज्ञान में आवर्त सारणी और गणित में कैलुकस का रिवीजन कर लें।
यहां सुबह की पाली में परीक्षा
आॅल सेंटस, केवी वन, केवी टू व केवी थ्री, भारतीय विद्यापीठ, शिवालिक कैम्ब्रिज, शिवालिक पब्लिक, होली पब्लिक स्कूल, डॉ मारिया, सेंट क्लेयर्स, सिंपकिंस, सरस्वती विद्या मंदिर, डीपीएस, मिल्टन पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट एंड्रूज में परीक्षा होगी
शाम की पाली में परीक्षा
केवी वन, केवी थ्री और आॅल सेंटस
Leave a comment