आगरालीक्स आगरा में सपा सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार राठौर की सरसों के तेल की बडी कंपनी के बाहर मजदूर धरने पर बैठ गए हैं, उनसे 12 घंटे काम लेकर छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। मजदूर पैसे बढाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें महिलाएं भी बडी संख्या में शामिल हैं।
सपा सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार राठौर की शमसाबाद में महेश इडिबल आॅयल इंडस्ट्री लिमिटेड है, इसका सरसों का तेल सलोनी ब्रांड से मार्केट में अच्छा बिकता है। सरकार जाने के बाद भी शिव कुमार राठौर की कंपनी में काम करने वाले मजदूर बगावत पर उतर आए हैं। शनिवार को वह कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए, मजदूरों का आरोप है कि उनसे 12 घंटे काम लिया जा रहा है, इसके एवज में महज छह हजार रुपये मिल रहे हैं।
काम के हिसाब से मिले मजदूरी
मजदूरों की मांग है कि कंपनी का टर्नओवर लगातार बढ रहा है, इसके लिए वे कडी मेहनत कर रहे हैं, इसके बाद भी उनकी मजदूरी नहीं बढाई जा रही है। मजदूर काम के हिसाब से मजदूरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं।
Leave a comment