आगरालीक्स.. आगरा से गायब 10 साल के बालक का शव दिल्ली में मिला है, बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके जीजा को अरेस्ट किया है, पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आगरा के एत्माद्दौला से 8 अक्टूबर को 10 वर्षीय रेहान पुत्र नेकसे गायब हो गया था, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला। पुलिस ने शक पर रेहान के जीजा गुडडू को अरेस्ट कर पूछताछ की, उसकी निशानदेही पर रेहान का शव दिल्ली में मिला है, गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकडे कर फेंक दिया।