
मामला सदर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी का है। यहां करीब 10 साल पहले एक महिला अपने परिवार के साथ रहने आई थी। उसने साडी के शोरूम पर काम करने के साथ ही आस पास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बना लिए। इसके बाद उसने बीसी हर महीने पैसे जमा करने और लॉटरी से पैसे निकालना का काम शुरू कर दिया। रिटायर कैप्टन एसएस भदौरिया सहित एक दर्जन स्थानीय लोग उसके संपर्क में आ गए। पिछले कुछ महीनों से उसने बीसी के रुपये देना बंद कर दिया और उससे होने वाली इनकम से उसने तीन मकान खरीद लिए। लोगों की इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने महिला से रुपये मांगना शुरू कर दिए। इस पर महिला ने ऐलान कर दिया है कि उससे रुपये मांगने कोई आया तो वह छेडखानी और दुष्कर्म के आरोप लगाकर जेल भिजवा देगी। यही नहीं, उसने यहां तक कह दिया कि वह हर व्यक्ति के बारे में जानती है कि कौन क्या क्या गलत कर रहा है। इसे लेकर रविवार को कॉलोनी में पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ है कि सोमवार को महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की जाएगी।
Leave a comment