आगरालीक्स…(Agra News 2nd June) आगरा में लोग वैक्सीन बुक करने के लिए परेशान हैं, पढे आसान तरीका, 2 जून को आगरा में 10223 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आगरा के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके वर्मन ने बताया कि 18 से 44 की उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद ही वैक्सीन लगाई जा रही है। जिन लोगों के पास एंडराइड फोन है, वे आसान तरीके से अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं, एक मोबाइल नंबर से चार लोगों के अप्वाइंटमेंट बुक किए जा सकते हैं।
इस तरह करें रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट बुक
अपने मोबाइल में गूगल पर टाइप करें कोविन डॉट जीओवी डॉट इन
इसमें ऊपर रजिस्ट्रेशन और लॉइ इन का विकल्प आता है
रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर डालें, नीचे सेंड ओटीपी का विकल्प आता है, इसे क्लिक करें
मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा
अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड का नंबर दर्ज करें
कार्ड पर नाम क्या है यह दर्ज करें
मेल और फीमेल क्या हैं, यह दर्ज करें
जन्म की साल दर्ज करें
इसके बाद सब्मिट कर दें
इस तरह रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
रविवार को सुबह 10 बजे अप्वाइंटमेंट होते हैं बुक
रविवार को सुबह 10 बजे केंद्र और वहां उपलब्ध वैक्सीनर के लिए अप्वाइंटमेंट बुक होते हैं।
कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर जाएं
लॉग इन क्लिक करें
मोबाइल नंबर दर्ज करें
ओटीपी सेंड करें
ओटीपी को दर्ज करने पर रजिस्ट्रेशन का ब्योरा आ जाएगा
इसमें नाम लिखा होगा
सबसे नीचे शिडयूल अप्वाइंटमेंट आएगा
इसे क्लिक करें
प्रदेश में उत्तर प्रदेश और शहर में आगरा दर्ज करें
केंद्र के नाम और वहां उपलब्ध वैक्सीन का ब्योरा आ जाएगा
जिस तिथि में अप्वाइंटमेंट चाहते हैं और जिस केंद्र पर चाहते हैं उसे क्लिक करें
स्लाट खाली होने पर अप्वाइंटमेंट बुक हो जाएगा और मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा
इसमें चार अंक आ ओटीपी भी आता है
जब वैक्सीन लगवाने केंद्र पर जाएंगे उस समय चार अंक के ओटीपी से सत्यापन होगा और वैक्सीन लगाई जाएगी।