Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro : First double T garter prepare for elevated metro station in Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro : First double T garter prepare for elevated metro station in Agra #agranews

199

आगरालीक्स .(Agra News 2nd June)..आगरा में मेट्रो का काम तेज स्पीड से दौड रहा है, एलीवेटेड स्टेशन के​ लिए पहला डबल टी गर्डर तैयार हो गया है।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने कहा कि प्रीकास्ट डबल टी गर्डर से आगरा मेट्रो के प्रयोरिटी कॉरिडोर में तीनों ऐलिवेटिड स्टेशन ताज ईस्ट गेट, बसई एवं फतेहाबाद रोड के निर्माण में सही गुणवत्ता के साथ गति आएगी। इसके साथ ही आगरा मेट्रो की टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीएमआरसी आगरा की जनता को निर्धारित समय में विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, कानपुर मेट्रो के बाद आगरा मेट्रो में भी कॉन्कोर्स लेवल के निर्माण लिए ‘डलब टी गर्डर का प्रयोग करेगा। बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में पहला डबल टी गर्डर बनकर तैयार हो गया है। यह गर्डर अग्रेजी भाषा के अक्षर ‘टी’ के जोड ‘ जैसा दिखता है, इसलिए इसको डबल टी गार्डर कहा जाता है। आगरा मेट्रो में प्रयोग होने वाले डबल टी गर्डर की चौड़ाई 3.7 मीटर व लंबाई 11 मीटर होगी। इसके साथ ही इस गर्डर का वजन लगभग 33 टन होगा।
गौरतलब है कि पहले ऐलिवेटिड स्टेशनों के निर्माण में साइट पर ही शटरिंग लगाकर कॉन्क्रीट से कॉन्कोर्स का निर्माण किया जाता था, जिसमें समय व लागत दोनों अधिक लगती थी और निर्माण स्थल के आस-पास यातायात प्रबंधन भी एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन डबल टी गर्डर के प्रयोग से ऐसी कोई परेशानी नहीं होती। डबल टी गर्डर को कास्टिंग यार्ड में तैयार करके सीधे साइट रख दिया जाता है जिससे समय व बचत के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
मेट्रो रेल सिस्टम में ऐलिवेटिड एवं भूमिगत स्टेशनों को तीन लेवल (ग्राउंड, कॉन्कोर्स एवं प्लेटफॉर्म लेवल) में विभाजित किया जाता है। आगरा मेट्रो के प्रयोरिटी कॉरिडोर में पहले स्टेशन ताज ईस्ट गेट के निर्माण की शुरूआत हो गई। फिलहाल, ताज ईस्ट गेट स्टेशन के बी ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य दो ग्रिड ‘ए’ और ‘सी’ में पाइल कैप व पीयर का निर्माण किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!