आगरालीक्स …आगरा के दयालबाग क्षेत्र में चलती वैन में दसवीं की छात्रा के साथ उसकी तीन साल की बहन के सामने गैंगरेप का खुलासा हो गया है, छात्रा के साथ उसके घर पर ही रेप हुआ था और उसके लेक्चरर मामा मामी बाहर गए थे, घर पर छात्रा और तीन साल की ममेरी बहन थी। पडोसी युवक उसके घर पर आया और उसके साथ रेप किया, इस मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को भी पकड लिया है।
शनिवार शाम को दयालबाग क्षेत्र की एक गेट बंद कॉलोनी के पास से स्कूल से लौटते समय छात्रा और उसकी ममेरी बहन को किडनैप कर वैन में गैंगरेप की रिपोर्ट थाना न्यू आगरा में दर्ज होने से खलबली मच गई थी। छात्रा ने पुलिस को बयान दिए थे कि वह अपनी तीन साल की ममेरी बहन को स्कूल से घर लेकर लौट रही थी, रास्ते में उसे किडनैप कर लिया और वैन में उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया, इसके बाद रास्ते में छोडकर वैन सवार युवक भाग गए। युवती के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई थी।
आरोपी किशोर से सामना कराने पर खुला मामला
इस मामले में पुलिस को छात्रा के बयान पर शक हुआ, जिस स्थान से छात्रा को किडनैप किया था, गैंगरेप करने के बाद उसी स्थान पर क्यों छोडा गया। पुलिस ने इस मामले में कॉलोनी के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा के घर पडोस में रह रहे किशोर का आना जाना था, इस पर पुलिस ने किशोर को उठा लिया। उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि छात्रा अपने मामा मामी के घर रहती है, वे दोनों की लेक्चरर हैं और सुबह ही चले जाते हैं। घर पर छात्रा और उसकी ममेरी तीन साल की बहन रह जाती है। शनिवार को किशोर को छात्रा ने अपने घर पर बुलाया था, यहां दोनों के बीच संबंध हुए, इसके बाद छात्रा को डर लगा, उसके कपडों पर खून के निशान थे और वह दहशत में थी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों का सामना आरोपी किशोर से कराया, इस पर छात्रा ने बयान बदलते हुए कहा कि किशोर ने उसके घर आकर रेप किया था। एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि पडोसी किशोर ने छात्रा के साथ उसके घर में रेप किया था, उसे पकड लिया गया है।
सबक सिखाने के लिए रची झूठी गैंगरेप की कहानी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि किशोर को सबक सिखाने और कडी सजा दिलवाने के लिए उसने झूठी गैंगरेप की कहानी रची थी।
Leave a comment