आगरालीक्स… आगरा में नेत्रहीन, विकलांग बच्चे और कैदियों द्वारा खूबसूरत और आकर्षक ज्वैलरी, टेबिल कुर्सी, बैग, बनाए हैं, इसे आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मंच प्रदान किया रुद्राष्टिका इंटरनेशनल फाउंडेशन ने। शनिवार को होटल रेडिसन में आयोजित प्रदर्शनी में एक ओर जहां दिल्ली मुम्बई के डिजायनरों की ड्रेस और ज्वैलरी थीं वहीं दूसरी ओर कैदियों द्वारा बने गए बेहतरीन प्रोडक्ट।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेल राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने दीपक जलाकर किया। इसके उपरान्त प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने रुद्राष्टिका द्वारा कैदियों के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए इसकी चेयरपर्सन पूजा शिकेरा को बधाई दी। यहां कैदियों द्वारा बनाए गए मेज कुर्सी, से लेकर साबुन, पोछे तक मौजूद थे। साबुन से बनाए गए बेहतरीन शो पीस (अशोक स्तम्भ, भारत माता की मूर्ति, शेर आदि) सभी को अचम्भित कर रहे थे। कानपुर की संस्था मन की आंखों के द्वारा नेत्रहीन बच्चों द्वारा बनाए गए दौने व अनय सामान भी था। प्रदर्शनी में चीयर्स मंदबुद्धि संस्था, एक पहल, मुस्कान, आशा स्कूल आर्यश्री एहसास (लखनऊ) आदि संस्थाओं द्वारा महिलाओं, स्ट्रीट बच्चों, विकलांग बच्चों आदि द्वारा बनवाए गए सामान की स्टॉल भी थीं। रुद्राष्टिका की चेयरपर्सन पूजा सिकेरा ने बताया कि सभी संस्थाओं को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराई गई है। उद्देस्य कैदियों के हुनर, उनकी रचनात्मकता व कलात्मकता को एक मंच पर्दान करना है। संचालन नव्या सोनी ने किया। इस अवसर पर बबिता चौहान, रश्मि मगन, नीलू धाकरे, चंचल वाष्णेर्य, रीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनुज, आस्था आदि उपस्थित थे।
Leave a comment