नईदिल्लीलीक्स… (12 July ) । जयपुर में सेल्फी लेने के दौरान बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत। देश में कई स्थानों पर मौसम का कहर।
राजस्थान में 20 लोगों की जान गई
राजस्थान की राजधानी जयपुर के उत्तरी इलाके में 11 लोगों की बिजली गिरने से उस समय मौत हो गई, जब वह सेल्फी ले रहे थे। ये लोग आमरे किले वॉच टॉवर के ऊपर बारिश के दौरान सेल्फी ले रहे थे। बिजली गिरने पर इन लोगों ने किले की दीवार और मीनार से छलांग लगा दी। मरने वालों में अधिकांश युवक हैं। राज्य में 20 लोगों की मौत की खबर है।
बिजली गिरने से यूपी-एमपी में 47 की मौत
उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में भी बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। गांदरबल में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला तक पानी कई शहरों में जल प्लावन की स्थिति बना रहा है। पानी के इस बहाव में दर्जनों वाहन और लोग बह गए हैं।