नईदिल्लीलीक्स… (12 July ) । योगी सरकार द्वारा लगाई नई जनसंख्या नीति पर सरकार समर्थक विश्व हिंदू परिषद ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने उत्तर प्रदेश कानून आयोग को पत्र लिखकर एक बच्चे की नीति पर सवाल खड़े किये हैं।
विहिप ने जनसंख्या नीति बिल में शामिल एक बच्चा होने पर सरकारी नौकर या अन्य को प्रोत्साहन देने की बात पर आपत्ति व्यक्त की गई है। आलोक कुमार ने इस नियम को बदलने की मांग की है, उनका कहना है कि दो बच्चों वाली नीति का तो समर्थन करते हैं क्योंकि यह जनसंख्या नियंत्रण की ओर ले जाती है लेकिन एक बच्चे की नीति आने वाले समय में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकती है।
उन्होंने कहा कि असम और केरल जैसे राज्यों में जनसंख्या वृद्धि में असंतुलन देखा गया है। इसके मद्देनजर इस तरह के कदम उठाने से बचना चाहिए और जनसंख्या नीति बदलाव करना चाहिए।