आगरालीक्स ….आगरा के कोतवाली में 11 दुकानदारों के कोरोना संक्रमित मिलने पर उनकी दुकानें पांच दिन के लिए कराई बंद, दुकानदारों के संक्रमित होने पर बाजार बंद कराने की चेतावनी दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। पिछले दिनों में 11 दुकानदारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, कांटेक्ट ट्रेसिंग में पता चला कि दुकानदारों की दुकान पर ग्राहकों की भीड थी, ग्राहक और दुकानदार मास्क नहीं पहन रहे थे। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव मिले दुकानदारों की दुकानें पांच दिन के लिए बंद करा दी हैं।
बाजार करा दिया जाएगा बंद
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बाजारों में मास्क अनिवार्य रूप से पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, ऐसा ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किसी भी बाजार में ज्यादा कारोबारी संक्रमित मिलेंगे, उस बाजार को बंद करा दिया जाएगा। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार को बंद करा दिया गया था।