
कान्सेप्ट फोटो
पुलिस ने बताया कि 11 वीं का छात्र अभिषेक (17) निवासी लोनी गाजियाबाद 29 फरवरी को गायब हो गया था। उसने पिता पंकज को फोन कर कहा था कि बदमाश उसका अपहरण कर ले गए हैं। छह लाख की फिरौती की मांग भी की। उसके परिवार में हड़कंप मच गया।
फिरौती न मिलने पर दो मार्च को फिर से फोन किया गया। लोनी पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कराई तो आगरा के बीहड़ इलाके की निकली। यह इलाका दस्यु गिरोह के लिए बदनाम रहा है। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस के साथ आगरा एसटीएफ को भी लगाया गया। एसटीएफ ने लोनी और जैतपुर थाना की पुलिस के साथ मिलकर अभिषेक को संजय के घर से बरामद कर लिया।
पुलिस बताया कि अपहरण की साजिश अभिषेक ने अपने मामा दीपक के साथ क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर रची थी। दीपक ने संजय और सर्वेश से इस संबंध में बात की। दीपक ने अभिषेक को फोन करके बुलाया। अभिषेक, संजय, और सर्वेश काले खां बस अड्डे गए। वह आगरा के चंबल के बीहड़ क्षेत्र के गांव देवपुरा में अपने दोस्त संजय के घर आ गया था। वहां से दीपक उन्हें बस में बैठाकर दिल्ली अपने कमरे में पर आ गया। दीपक भी अपने बहन और बहनोई के साथ उसे तलाशने का नाटक कर रहा था। संजय और सर्वेश अभिषेक के पिता से फोन कर फिरौती मांग रहे थे। दीपक और संजय पुलिस हिरासत में है।
Leave a comment