आगरालीक्स…(11 January 2022 Agra News) आगरा में 12 साल के मासूम की एक्सीडेंट में मौत. चाचा के साथ जा रहा था बाइक पर…ट्रक ने लिया चपेट में…
शमसाबाद में हुआ हादसा
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में 12 साल के एक लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई. मासूम अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रहा था तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आकर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगोंने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया है.

जिद करके गया था साथ
बताया जाता है कि शमसाबाद के गढ़ी शक्कन में रहने वाले आतिफ बाइक से अंडे लेने के लिए जा रहे थे. इस पर उनका 12 साल का भतीजा अबरार पुत्र साबिर साथ जाने की जिद करने लगा. इस पर आतिफ भतीजे को बाइक पर लेकर चल दिया. बताया जाता है कि बांस चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर टककर मार दी. इस पर अबरार बाइक से गिर गया और ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.