आगरालीक्स…अपने बॉलिंग एक्शन से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी 12 साल की सुशीला मीणा. सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ…..वीडियो देखेंगे तो याद आएगी इस विश्व कप विजेता गेंदबाज की…
सोशल मीडिया पर इस समय राजस्थान की रहने वाली 12 साल की सुशीला मीणा सेंसेशन बनी हुई हैं. रील्स से लेकर पोस्ट और स्टेटस में सिर्फ सुशीला मीणा ही छाई हुई है. सुशीला मीणा जिस वजह से इंटरनेट सनसनी बनी हैं उसकी वजह है उनका तेज गेंदबाजी का बॉलिंग एक्शन, जो कि हूबहू भारत के लिए विश्व कप विजेता टीम के सदस्य तेज गेंदबाज जहीर खान से मिलता है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी सुशीला मीणा की बॉलिंग का वीडियो ट्वीट करके जहीर खान को टैग किया है जिसमें जहीर खान ने भी इसे शानदार और प्रतिभाशाली बताया है.
राजस्थान के प्रतापगढ़ की रहने वाली सुशीला मीणा 12साल की है. सरकारी स्कूल में पढ़ती है लेकिन तेज गेंदबाजी करना इसका शौक है. लेफ्ट आर्म बॉलिंग करने वाली सुशीला मीणा का बोलिंग एक्शन बिल्कुल जहीर खान की तरह है. सचिन तेंदुलकर और जहीर खान के बाद अब इस बच्ची का गेंदबाजी एक्शन सोशल मीडिया पर छा गया है. राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी उसकी तारीफ की हे.