आगरालीक्स…आगरा के डीसीपी आदित्य का बंदायु ट्रांसफर. कानपुर से आईपीएस शिवा सिंह आएंगी आगरा. यूपी में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले…
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल फेरदबल किया गया है. प्रदेश में 28 अधिकारियेां के तबादले किए गए हैं जिनमें से 10 आईपीएस अधिकारी हैं. तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी के पुलिस कमिश्नरेट के साथ कई जिलों मे तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. कुछ अधिकारियों को एएनटीएफ, पीएसी और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में भी तैनाती मिली है.
आगरा के डीसीपी का बंदायु ट्रांसफर
आगरा के डीसीपी पश्चिम आदित्य का ट्रांसफर बंदायु किया गया है. इनके स्थान पर कानपुर से शिवा सिंह चार्ज संभालेंगी. इनके अलावा आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया हे. नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर और अमित कुमार को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है. किरण यादव को कमिश्नरेट लखनऊ सेक एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) बनाया गया है. पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़ और शैव्य गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है.