आगरालीक्स…(5 June 2021 Agra) आगरा में अनलॉक के पहले दिन 24, दूसरे दिन 25, तीसरे दिन 33 और चौथे दिन मिले 44 नये कोरोना मरीज. कहीं फिर लॉक न हो जाए शहर…
अनलॉक में हर दिन बढ़कर मिल रहे कोरोना मरीज
आगरा में एक जून से अनलॉक चालू हो गया है. मंगलवार से शुक्रवार तक अभी केवल चार दिन ही अनलॉक रहा है, लेकिन इन चार दिनों के अंदर कोरोना के चौंकाने वाले सामने आए हैं. हर रोज कोरोना के नये पॉजिटिव की संख्या घटने की बजाय बढ़ रही है, जो कि चिंता का विषय है. आगरा में मंगलवार से शुक्रवार तक अनलॉक के चार दिनों में 126 कोरोना के नये मरीज मिल चुके हैं. पहले दिन जहां 24 कोरोना के केस मिले तो वहीं दूसरे दिन 25, अनलॉक के तीसरे दिन इनकी संख्या बढ़कर 33 हो गई, जबकि आज आई रिपोर्ट के अनुसार अनलॉक के चौथे दिन 44 नये कोरोना मरीज मिले हैं. बता दें कि अनलॉक से पहले आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ था और कोरोना के केस हर दिन कम हो रहे थे.
बाजारों में भीड़ टेंशन वाली
आगरा में अनलॉक होते ही बाजारों में भीड़ नजर आना शुरू हो गई थी. कई तो ऐसे मार्केट हैं जहां भीड़ काफी थी और कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. शहर की शाह मार्केट, सिंधी बाजार, बिजलीघर, सुभाष बाजार, शाहगंज, बोदला, सिकंदरा, रामबाग, टेढ़ी बगिया आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग हर समय नियमों का पालन करते हुए नहीं दिखाई देते हैं.
600 पर हो जाएगा फिर से लॉक
प्रदेश सरकार के सख्त आदेश हैं कि जिन जिलों में कोरोना के केस 600 से कम हों वहीं आंशिक लॉकडाउन से राहत दी जाए. आगरा अभी राहत की श्रेणी में हैं, यहां कोरोना के एक्टिव केस 250 से अधिक हैं. लेकिन जिस हिसाब से चार दिन के अंदर आगरा में कोरोना के नये मरीज मिले हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घट रही है, उस हिसाब से जल्द ही आगरा में केस बढ़ सकते हैं. ऐसे में आगरा में अनलॉक की स्थिति पैदा हो सकती है. आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि लोग नियमों का पालन करें तो बेहतर रहेगा.