आगरालीक्स ..आगरा में 12 वीं की छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली, लपटों से घिरी छात्रा को पडोसियों ने बमुश्किल बचाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजय नगर की महाराष्ट्र कॉलोनी निवासी रुचिका 12 वीं की छात्रा है, उसके पिता श्री क्रष्ण की बीमारी के कारण 20 जुलाई को मौत हो गई। रुचिका की मां प्रमिला और भाई रोशन बाजार से सामान खरीदने गए थे, उसके पडोस में ही बुआ रहती हैं। रुचिका के घर से धुआं निकलने पर शोर मचा दिया, वह घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पडोसियों की मदद से दरवाजा खुलावाया।
पानी और कंबल डालकर बुझाई आग
रुचिका आग की लपटों से घिरी हुई थी, स्थानीय लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया। रुचिका को अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में मामला खुद को आग लगाने का लग रहा है। युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे।