आगरालीक्स.. ब्रेकिंग आगरा की डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल अरेस्ट, डॉ एससी अग्रवाल सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा।
आगरा में तीन अगस्त को विभव वैली व्यू अपार्टमेंट, विभव नगर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ . दीप्ति फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। ह्रदय रोग विशेषज्ञ पति डॉ सुमित अग्रवाल ने सफायर हॉस्पिटल में भर्ती किया। यहां से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 7 अगस्त को फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में डॉ दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ नरेश मंगला ने आठ अगस्त को पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, पति डॉ. जेठ डॉ. अमित, जेठानी तूलिका और सास अनीता के खिलाफ थाना ताजगंज में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार रात को डॉ दीप्ति अग्रवाल के पति ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल को ताजगंज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
2014 में हुई थी शादी, दो बार हुआ गर्भपात

डॉ. नरेश मंगला द्वारा थाना ताजगंज में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी डॉ दीप्ति 3 नवंबर 2014 को डेढ़ करोड़ रुपये का दहेज देकर डॉ. सुमित से शादी की थी। मगर, इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। दहेज के लिए वे डॉ. दीप्ति से दुव्र्यवहार करते थे। कुछ दिन उन्होंने चेक से रुपये दे दिए। मगर, बाद में रुपये देना बंद कर दिया। तभी से लगातार धमकी मिल रही थीं। तहरीर में आरोप लगाया है कि दीप्ति को 18-19 दिन पहले ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा था। धमकाया था कि मायके में सूचना दी तो खैर नहीं। तीन अगस्त को दीप्ति ने दोपहर 3.09 बजे और शाम 5.31 पर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ससुराल वाले मंत्रणा कर रहे हैं। उन्हें जान जाने का खतरा है। इस मामले में डॉ नरेश मंगलवा की तहरीर पर थाना ताजगंज में डॉ दीप्ति के ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, पति डॉ. सुमित, जेठ डॉ. अमित, जेठानी तूलिका और सास अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया है। उनका आरोप है कि ससुरालीजन दीप्ति को एक करोड़ रुपये लाने को दबाव बना रहे थे। क्रूर यातनाओं के कारण दो बार दीप्ति का गर्भपात हो गया। एक बाद बच्चा पैदा हुआ, लेकिन जीवित नहीं रहा। मां न बन सकी तो उन्होंने इनाया को गोद ले लिया। इसको लेकर भी ससुरालीजन खुश नहीं थे। इसके बाद साजिशन उनकी हत्या की गई है।