आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी नेहरु नगर, कमला नगर, दयालबाग सहित 74 कंटेनमेंट जोन हैं, इसमें एसएन भी शामिल है, पढे कंटेनमेंट जोन की सूची

आगरा में कोरोना के 1306 केस हो गए हैं, 1081 मरीज ठीक हो चुके हैं, 135 मरीज भर्ती हैं। जिन क्षेत्रों से कोरोना के केस मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बंद किया जा रहा है, आगरा में कोरोना के केस बढने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढाकर 74 कर दी गई है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, कमला नगर, दयालबाग, नेहरू नगर, प्रताप नगर सहित शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर देहात के कई क्षेत्र शामिल हैंं।