आगरालीक्स ..आगरा पुलिस द्वारा फरार चल रहे इनामी अपराधियों को पकडने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। 10- 10 हजार रुपये की इनामी तीन महिलाएं अरेस्ट की गई हैं, ये हत्या के मामले में फरार चल रहीं थीं।
कानपुर प्रकरण के बाद आगरा पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड शुरू कर दी है। ऐसे में थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को हत्या के मामले में पफरार 10- 10 हजार रुपये की इनामी तीन महिलाओं को अरेस्ट किया है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को ईदगाह बस स्टैंड से पकड लिया, ये आगरा से बाहर जाने के लिए ईदगाह बस स्टैंड पर पहुंची थी। पुलिस ने सुनीता पत्नी कंचन सिंह निवासी राम विहार कॉलोनी देवरी रोड, उनकी पुत्री पूनम और रेनू को अरेस्ट कर लिया। इन तीनों पर थाना सदर में मुकदमा संख्या 264 / 2019 धारा 302 में पंजीक्रत है। इंस्पेक्टर सदर जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि बताया कि इन तीनों पर मार्च 2019 में किराए पर रहने वाले राजेंद्र शुक्ला की हत्या का आरोप था।सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सोविंद्र सिंह, अमन कुमार, आदेश त्रिपाठी, अरुण वर्मा, पूजा टीम में शामिल रहे।