आगरालीक्स ..(Agra News 6th January 2022)..आगरा में कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 132 केस, कई घरों में पूरा परिवार संक्रमित, जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय तक पहुंचा कोरोना।
आगरा में छह जनवरी 2022 को कोरोना के रिकॉर्ड 132 केस मिले हैं, जिला प्रशासन ने कोरोना के नए केस के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। 132 नए केस मिलने के साथ ही आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 303 हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर कोरोना संक्रमित
आगरा के फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सांसद राजकुमार चाहर ने संपर्क में आ लोगों से अपील की है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें।

केंद्रीय राज्यमंत्री और मेयर भी कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले आगरा के मेयर नवीन जैन में कोरोना की पुष्टि हुई थी, बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही विधायक योगेंद्र उपाध्याय का भी कोरोना संदिग्ध मानते हुए इलाज चल रहा है। जनप्रतिनिधियों के कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
आगरा में कोरोना के केस
छह जनवरी 2022- 132
पांच जनवरी 2022- 64
चार जनवरी 2022- 23
तीन जनवरी 2022- 33
दो जनवरी 2022 -28
एक जनवरी 2022 -05
एक्टिव केस 303, एक भी मरीज ठीक नहीं
आगरा में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 4394 सैंपल लिए गए, इनकी कोरोना की जांच की गई। जबकि 24 घंटे में 132 कोरोना के नए केस मिले हैं। इस दौरान एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ है और एक्टिव केस 303 हो गए हैं।