आगरालीक्स… आगरा में मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस में फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाने वालों ने कान पकड़कर मांगी माफी, कहा हमसे गलती हो गई। ( 14 Youth raise slogan to support Palestine say sorry in Police Station in Agra )
आगरा के फतेहपुर सीकरी में बुधवार को मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस निकाले गए। तालियों का एक जुलूस मुख्य बाजार से होकर जा रहा था, जुलूस में शामिल युवाओं ने फलस्तीन समर्थन में नारे लगाए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और रात तक वीडियो वायरल हो गया।
14 आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर 14 युवकों को पकड़ लिया, थाना फतेहपुर सीकरी में सभी 14 आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से फलस्तीन समर्थन में नारे लगाने पर माफी मांगी।