आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज में फिर से घमासान। बीएड की परीक्षा में ड्यूटी को लेकर स्टाफ क्लब के सदस्य शिक्षक और प्राचार्य आमने सामने। ( Agra College Staff Club members teachers boycott from Bed Exam duty)
विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा चल रही है, पहले दिन ही परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच हुई। आगरा कॉलेज में 30 बीएड कॉलेज के छात्रों की परीक्षा है। गुरुवार को आगरा कालेज स्टाफ क्लब की बैठक में शुक्रवार से बीएड की परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया है। आगरा कालेज स्टाफ क्लब की बैठक में स्ववित्त पोषित कालेजों की परीक्षा कराने का शिक्षकों ने विरोध किया। कहा कि कालेज में आए दिन परीक्षा हो रही है, शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी जाती है। इससे अध्यापन कार्य बाधित हो रहा है। ड्यूटी लगाने में चक्रानुक्रम का पालन ना करने। प्रो पीवी झा की अध्यक्षता में हुई स्टाफ क्लब की बैठक में सचिव प्रो विजय कुमार सिंह, डॉ आनंद प्रताप सिंह, डॉ एस एस खिरवार, डॉ सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
की जाएगी कार्यवाही
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला का कहना है कि शिक्षकों की जहां डयूटी लगाई गई है और जो कार्य करने की जिम्मेदारी दी है वह उन्हें करना होगा। ऐसा न करने पर कार्यवाही की जाएगी।