आगरालीक्स.. आगरा में धारा 144 अब 15 अप्रैल तक रहेगी। कोरोना प्रभावित क्षेत्र से 14 दिन में आए लोगों को कंट्रोल रूम में जानकारी देनी होगी।
आगरा में धारा 144 लगी हुई है, त्योहारों को देखते हुए आगरा में धारा 144 को 15 अप्रैल तक बढा दिया गया है। इसके चलते एक जगह पर पांच और उससे अधिक लोगों के बिना पूर्वअनुमति के खडे होने पर रोक है। रात 12 बजे के बाद बैंडबाजे नहीं बजेंगे। धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कोरोना प्रभावित क्षेत्र से लौटने पर देनी होगी सूचना
एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी और एसडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कोरोना प्रभावित क्षेत्र से 14 दिन में लौटे हैं तो कंट्रोल रूम नंबर 1800 180 5145, 0522 223006, 2230009 पर सूचना देनी होगी।