Thursday , 13 March 2025
Home आगरा 14th Agra Open regional taekwondo competition: Agra Over all champion#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

14th Agra Open regional taekwondo competition: Agra Over all champion#agra

आगरालीक्स …आगरा में ओपन रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 134 पदकों के साथ आगरा की टीम बनी आवर आल चैंपियन।

सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज के इनडोर हॉल में आयोजित 14 वीं आगरा ओपन रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 65 स्वर्ण, 37 रजत व 32 कांस्य (कुल 134) पदकों के साथ आगरा की टीम ओवरऑल विजेता रही। वहीं बदायूं की टीम 11 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य (कुल 19) पदकों के साथ उपविजेता रही। लखनऊ की टीम 8 स्वर्ण व 2 रजत के साथ तीसरे स्थान पर रही। गायत्री पब्लिक स्कूल के सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। टीम कोच की भूमिका में रहे कोच राहुल होटवानी एवं टीम मैनेजर की भूमिका मयंक कांत शर्मा ने निभाई। गायत्री पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका सिंह ने खिलाडियों को आगे आने प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय निर्णायक मोहित पाराशर ने खिलाडियों को प्रोत्साहन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाडियों ने दो दर्जन से अधिक पदक प्राप्त किए।

स्वर्ण पदक विजेता बने एकांश माहेश्वरी, अंश बरुआ, आर्यन शर्मा, पृथ्वी चौधरी, कृष्णा माथुर, अक्षत सिंह, ओजस उपाध्याय , शाश्वत शुक्ला, दित्या शर्मा, अनिष्का जैन।

रजत पदक विजेता बने अमोल कुशवाह, जय शर्मा, अक्षत शर्मा, धैर्य प्रताप सिंह, प्रियांशु यादव, सार्थक यादव, तेजस्वी वर्मा, पारी मंगलानी, खुशी शर्मा, स्तुति जैन ।

कांस्य पदक विजेता बने तन्मय गोला, दिव्यांश शर्मा, मनन चंदवानी, देवांश वर्मा, आरव जैन, शौर्य शर्मा, रियांश यादव, शौर्य अग्रवाल, कनिष्क सिंह, वैभव गुप्ता, परी सिंह राठौर, सारिका मेहता, नियति चंदवानी, अनन्य प्रताप सिंह, तन्वी भदौरिया, दिव्यांशी नागर।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, विशिष्ट अतिथि किशोर कुमार तातश्री, कौशल विकास, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा व सीईओ संगीता शर्मा ने परस्कृत किया।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

आगरा

Agra News: Holi colours were seen in Agra’s ISKCON temple with devotion to Lord Jagannath…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग, भगवान जगन्नाथ की...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

error: Content is protected !!