आगरालीक्स… आगरा में हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती, एक महीने में 15990 चालान, 158 वाहन सीज और 6.70 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना।
आगरा में हेलमेट को लेकर सख्ती की गई है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को सील किया जा रहा है। आगरा में 30 नवंबर तक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर 15900 लोगों के चालन किए गए।

रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 11600 चालान
सबसे ज्यादा चालान रेड लाइट का उल्लंघन करने पर किए गए। 11600 लोगों के चालान किए गए हैं। जबकि 158 वाहन सील किए गए। बिना सीट बेल्ट के 2000 और नो पार्किंग में 4000 और गलत नंबर प्लेट लगाने पर 1180 लोगों के चालान किए गए।