आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी के प्रकाश पर्व का छाया उल्लास. कल लगभग सवा लाख से अधिक श्रद्धालु टेकेंगे माथा, लंगर प्रसाद करेंगे ग्रहण
सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आगरा के सभी गुरुद्वारों में आकर्षक सजावट की गई है. हाइवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल को आकर्षक रोशनी से जगमग किया गया है. गुरुद्वारा गुरु का ताल में आकर्षक लाइटिंग रंग-बिरंगे आतिशबाजी और गुरु का अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई है.
संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया प्रकाश पर्व के अवसर पर लगभग सवा लाख श्रद्धालु माथा टेक ने के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचते हैं. जिनमें केवल सिख समाज ही नहीं बल्कि सिंधी पंजाबी हिंदू के साथ-साथ सभी धर्म व जातियों के लोगों की मौजूदगी रहती है. गुरुद्वारा गुरु का ताल में मंगलवार को सुबह 4:00 बजे से ही संगत की आवाजाही शुरू हो जाएगी जो कि रात्रि 1:00 बजे तक जारी रहती है. सुबह से ही गुरुबाणी के शबद गुरुद्वारे में गूंजने लगेंगें.