नईदिल्लीलीक्स… देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है। बीते 24 घंटों मे 47,262 नये कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जो सात नवंबर 2020 के बाद एक दिन में आने वाले सर्वाधिक संक्रमित हैं।
बीते सात नवंबर को 50,365 लोगों के संक्रमित होने का पता चला था। संक्रमितों के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में 275 मरीजों की मौत हो गई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,60,441 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 23,907 संक्रमित ठीक हो गए हैं। अब तक 1,12,05,160 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
घर में ही मनेगी होली
रंगों के पर्व होली के जश्न में इस बार भी कोरोना वायरस खलल डालेगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर के बाद राज्य सरकारों ने होली के जश्न के लिए कुछ नियम और शर्तें जोड़ दी हैं। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर होली का जश्न मनाने पर रोक लगा दी गई है। लोग इस बार सार्वजनिक स्थानों, सोसायटी या दफ्तरों में इस बार होली का जश्न मनाते दिखाई नहीं देंगे।
कई राज्यों में लगाई गई है पाबंदी
दिल्ली के साथ ही अन्य कोरोना प्रभावित राज्यों में भी होली के जश्न में कोरोना वायरस खलल डालेगा। राज्य सरकारों ने राज्य सरकारों ने होली के जश्न पर पाबंदिया लगाने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर पाबंदी लगा दी है। अगर अपनी सोसायटी मेंहोली का जश्न मनाना चाहते हैं तो उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।