आगरालीक्स ..आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्लीपर कोच बस ट्रक में जा घुसी, हादसे में एक दर्जन यात्री घायल।
आगरा में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरूग्राम से पश्चिम बंगाल के मालदा शहर जा रही स्लीपर कोच बस मटसेना थाना क्षेत्र में किमी 44 के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में बस का बायें तरफ का हिस्सा टकराया। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो बच्चों सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें भर्ती कराया गया है।