आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 16 केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1517 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस 26 साल की कालिंदी विहार निवासी महिला मरीज, 25 साल के खेरिया मोड निवासी मरीज, 53 साल के राम मोहन नगर दयालबाग निवासी मरीज, 46 साल की गोपालपुरा निवासी महिला मरीज, 36 साल की आवास विकास जगदीशपुरा निवासी महिला मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव
मानस नगर निवासी 65 साल के मरीज, 66 साल की महिला और 9 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 55 साल के रुई की मंडी सदर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कोरोना पॉजिटिव 9 ठीक, 169 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव नौ मरीजों की ठीक होने पर सोमवार को छुटटी कर दी गई, 1254 मरीज ठीक हो चुके हैं। 169 मरीज भर्ती हैं इनका इलाज चल रहा है।