आगरालीक्स.. आगरा में चार महीने बाद बाजार रात नौ बजे तक खुल रहा है, पहले दिन रात को भी बाजार में भीड रही। सख्त हैं नियम, लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सभी जगह पालन नहीं हो रहा है।
आगरा में मिनी लॉक डाउन में बाजार सुबह 10 से रात 7 बजे तक खोले जा रहे थे लेकिन अब बाजार खुलने का समय सुबह नौ से रात 9 बजे तक कर दिया गया है। बाजार सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन खुलेंगे, शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी रहेगी।
दो दिन की बंदी के बाद बाजारों में भीड
आगरा में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहे, दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बाजारों में भीड उमडी। शाह मार्केट से लेकर कोतवाली क्षेत्र के सकरी गलियों में बने बाजार में भीड रही। तमाम जगह पर लोग मास्क नहीं पहने हुए थे, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।