आगरालीक्स.. आगरा में पढाई को लेकर मां ने बेटी की डांट लगाई, 16 साल की छात्रा नाराज होकर घर से चली गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
आगरा के थाना एत्मादपुर के दलेल नगर निवासी सुरेंद्र सिकरवार की 16 साल की बेटी साक्षी सिकरवार की पढाई को लेकर उनकी मां नीलम ने बुधवार को डांट लगा दी थी। इससे नीलम नाराज होकर घर से चली गई। परिजनों ने नीलम की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
टोल प्लाजा के सीसीटीवी में दिखाई दी साक्षी
परिजनों ने टोला प्लाजा के सीसीटीवी चेक किए। इसमें साक्षी अकेली जाती हुई दिखाई दी, वह लाल रंग का जैकेट पहने हुए है। इस मामले में सुरेंद्र सिकरवार ने थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है। पुलिस साक्षी की तलाश में जुटी हुई है।
