आगरालीक्स….1 मार्च से खुल रहे हैं कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल. आगरा के स्कूलों में तैयारियां पूरी…बस पेरेंट्स की अनुमति का इंतजार.
1 मार्च से खोलने के हैं आदेश
आगरा में छोटे बच्चों के स्कूल एक मार्च से खोलने के आदेश शासन से पहले ही दिए जा चुके हैं. स्कूलों में भी छोटे बच्चों की कक्षाएं शुरू करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. स्कूल प्रबंधकों की मानें तो तैयारियां पूरी हैं, बस पेरेंट्स की अनुमति का ही इंतजार है. उनका कहना है कि कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों की क्लासेस पूरी गाइडलाइंस के तहत चलाई जा रही हैं और इसमें कोई परेशानी भी नहीं हो रही है.
पेरेंटस के ऊपर सबकुछ
इस संबंध में अप्सा अध्यक्ष और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि स्कूल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है. सभी बच्चों की आसानी से और नियमों के तहत क्लासेस चल रही हैं. कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की क्लासेस भी 1 मार्च से शुरू कर दी जाएंगी. पेरेंटस को बच्चे भेजने के लिए मैसेज और अनुमति फार्म भेजा गया है.
सुमित राहुल पब्लिक स्कूल के रामानंद चौहान का कहना है कि एक मार्च से छोटे बच्चों की क्लासेस शुरू करा दी जाएंगी. कक्षा 4 और 5 के बच्चों के अधिकतर पेरेंटस अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी भी हो गए हैं. हालांकि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के पेरेंट्स अभी बहुत कम ही राजी हुए हैं.
चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज के रनवीर सिंह का कहना है कि स्कूल समय से खोले जाएंगे. छोटे बच्चों के पेरेंटस का रिस्पांस अच्छा नहीं है. अधिकतर पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी नहीं हैं. हालांकि 1 मार्च से कक्षा 1 से 5 तक की क्लासेस स्टार्ट हो जाएंगी.