हैदराबादलीक्स…. हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हाउस में लगी भीषण आग, आठ बच्चों सहित 17 की मौत। ( 17 died after fire break out in Gulzar house near Charminar area Hyderabad)
हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार सुबह आग लग गई, सुबह 6.30 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली। टीम ने पहुंचने के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में आठ बच्चों सहित 17 की मौत हो गई है।
भूतल पर आग लगी
जांच में सामने आया है कि गुलजार हाउस के तीन मंजिला भवन के भूतल में आल लगी, भूतल पर ही लोग रहते हैं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग बाहर नहीं निकल सके। बुरी तरह से आग में झुलसे लोगों की मौत हो गई।