आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती का पांच दिन बाद शव मिला, रात में घर से हो गई गायब। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: 33 year old woman missing from 5 days dead body found#Agra)
आगरा के अछनेरा के नानऊ गांव में 13 मई की रात को 33 साल की दीपा गायब हो गई थी, दीपा के पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन दीपा कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के पास में ही बुर्जी के पास से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
लकड़ी के नीचे मिला शव
स्थानीय लोगों ने बुर्जी के पास जाकर देखा तो लकड़ियों के नीचे दीपा का शव दबा हुआ था, शव कपड़े में बंधा था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।